पटना, जनवरी 22 -- भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 से बदमाशों ने एक महिला यात्री का बैग चोरी कर लिया। बैग में एप्पल का आईफोन, चार्जर, हेडफोन तथा 1500 रुपये नकद थे। चोरी हुए सामान की कीमत 1.60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़िता ने पटना जंक्शन जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता नेहा कुमारी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वापी-दमन से झारखंड घूमने गई थी। वहां से वापसी में वे भागलपुर से भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी। वह पूरे परिवार के साथ एसी कोच ए-1 में यात्रा कर रही थी। महिला ने बताया कि उसके पास काले रंग का एक बैग था, जिसे वह अपनी सीट पर रखी थी। ट्रेन के पटना जंक्शन पहुंचने पर वह बाथरूम गई। वापस लौटने पर उसका बैग गायब मिला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...