पटना, दिसम्बर 31 -- पटना जंक्शन पर बदमाशों ने एक कारोबारी से 22 लाख 50 हजार रुपये नगद डरा-धमकाकर छीन लिये। हालांकि, जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से साढ़े नौ लाख रुपये बरामद कर लिये। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुसरूपुर निवासी दीपक कुमार झा और बिहारशरीफ निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों पहले पटना जंक्शन पर पानी का कारोबार करते थे। उसी आड़ में छिनतई व धोखाधड़ी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे। सहरसा के धीरज कुमार का सोने-चांदी का कारोबार है। सहरसा में उनकी दुकान हैं, जहां वैशाली के महुआ थाना के सलखनी गांव निवासी उनके साले दीपक कुमार भी कारोबार में हाथ बंटाते हैं। धीरज ने दीपक को चांदी के आभूषण बाकरगंज स्थित राज टंच के मालिक संतोष देवकर को भेजा था। इसक...