पटना, सितम्बर 4 -- बिहार के पटना जिले के ग्रामीण एसपी (पुलिस अधीक्षक) कुंदन कुमार को पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत के मामले में विवाद होने के बाद उन पर गाज गिरी है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा को पटना का नया ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, 17 दिन पहले सीवान एसपी पद से हटाए गए आईपीएस पूरन कुमार झा को नई पोस्टिंग मिल गई है। पदस्थापन के इंतजार में पुलिस मुख्यालय में सेवा दे रहे पुरन को निगरानी अन्वेशण ब्यूरो में एसपी बनाकर भेजा गया है। उन्हें सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 से फायरिंग पर विवाद होने पर हटाया गया था। बिहार सरकार ने शुक्रवार को 10 आईपीएस और तीन बीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की।सोनू राय ने वैशाली के नए ग्रामीण एसपी बिहार पुलिस से...