पटना, सितम्बर 6 -- पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर का असर पटना-गया रेलखंड पर पड़ा है। पटना-परसा डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 11/38-32 के बीच स्थित पुल पर चार सितंबर की रात से ही पानी का दबाव बढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए रविवार को पटना और गया के बीच 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने बताया कि जलस्तर सामान्य होने और इंजीनियरिंग विभाग से अनुमति मिलने के बाद ही परिचालन बहाल किया जाएगा।दो एक्सप्रेस ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी छह सितंबर को चलने वाली 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस पटना-गया होकर नहीं जाएंगी। इन दोनों ट्रेनों को बख्तियारपुर-किऊल के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुल एवं रेलखंड की स्थिति पर लगातार निग...