हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- हाजीपुर । सं.सू. वैशाली जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हाजीपुर की टीम ने पटना की टीम को पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैच समाप्ति के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीम को शिक्षाविद कृष्ण कुमार, यूपीइएस देहरादून के प्रोफेसर प्रियरंजन ने संयुक्त रूप से ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। वैशाली के डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम में खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी, पटना एवं ज्योति यूथ फाउंडेशन, हाजीपुर के बीच आयोजित मैच का टॉस पटना टीम के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पटना टीम के कप्तान का यह निर्णय उस समय गलत साबित हो गया जब उनकी पूरी टीम हाजीपुर की घातक गेंदबाजी के समक्ष महज 56 रन पर ऑलआउट हो गई। अपने टीम के लिए एकमात्र बल्लेबाज प्र...