प्रधान संवाददाता, जुलाई 27 -- पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पटनावासियों को जल्द ही तीन नए पार्कों की सौगात मिलेगी। इन पार्कों में सेल्फी प्वाइंट से लेकर जिम तक की सुविधा होगी। जाहिर है इससे पटनाा की खुबसूरती में चार-चांद जरूर लगेगा। जानकारी के मुताबिक, पटना नगर निगम क्षेत्र में बुडको तीन नए पार्क बनाएगा। ये पार्क किदवईपुरी, पाटलिपुत्र और मीठापुर इलाके में बनेंगे। तीनों पार्क के निर्माण पर करीब 4.76 करोड़ की लागत आएगी। इसमें सबसे बड़ा मीठापुर पार्क होगा, जो पुराने बस स्टैंड के सामने न्यू बाइपास के दक्षिण में बनेगा। बताया जा रह है कि बुडको ने तीनों पार्क के संबंधित योजनाएं तैयार कर ली हैं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। नए पार्क बनने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। मीठापुर पार्क 138 मीटर लंबा और 27 मीटर चौ...