पटना, अप्रैल 17 -- राजधानी की सड़कों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व जाम मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। समाहरणालय में हुई बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पटना को आवागमन के अनुकूल बनाने के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन दोनों तरह की योजनाओं पर तेजी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ, बेली रोड, गांधी मैदान और अशोक राजपथ जैसे मुख्य मार्गों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को चिह्नित कर नियमित कार्रवाई जारी रखें। डीएम ने नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन का कड़ाई से पालन कराने को कहा। यह भी पढ़ें- चौक-चौराहों के 150 फीट के दायरे में गाड़ी नहीं लगे इसके लिए निशान लगेंगे उन्...