पटना, फरवरी 24 -- बिहार की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। तकनीकी जांच में राजस्थान और तमिलनाडु से मेल भेजे जाने की बात सामने आई। बिहार पुलिस की टीम आईपी एड्रेस को ट्रैक कर दोनों राज्यों में भी गई। मगर वहां कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। पुलिस टीम जैसलमेर (राजस्थान) और चेन्नई (तमिलनाडु) से खाली हाथ लौट गई है। पिछले दिनों पटना सिविल कोर्ट समेत बिहार की विभिन्न अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पटना सिविल कोर्ट को इसी महीने 9 से 12 फरवरी के बीच 3 बार धमकी भरा ईमेल मिला। इसके चलते अदालत में कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई थी। सुरक्षाबलों ने तीनों दिन कोर्ट परिसर की गहनता से जांच की लेकिन भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। आशंका जताई गई कि असामाजिक तत्वों ने यह अफवाह फैलाई। इसके ब...