पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश, 32 हॉस्पिटल भी रडार पर
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 6 -- बिहार की राजधानी पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश जारी हो गया है। अग्निशमन के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि इनमें कंकड़बाग का एडवांस पटना सेंट्रल अस्पताल, राजेंद्र नगर का आरोग्य वर्धन अस्पताल, राजेंद्र नगर का पिनेकल अस्पताल, अशोक नगर का श्यामा ट्रस्ट एंड रिसर्च एंड अस्पताल और एपेक्स अस्पताल शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इनके द्वारा मानकों को पूरा नहीं किया गया। होटलों की सूची में जमाल रोड का कुणाल होटल भी शामिल है। इन सभी को सील करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने बताया कि इसके अलावा 32 अन्य हॉस्पिटल और 20 होटल-रेस्तरां के पास मानक पूरा करने का कम समय बचा है। ये रडार पर चल रहे हैं। समय पूरा होने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.