प्रधान संवाददाता, मई 28 -- बिहार के पटना जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 5वीं तक की पढ़ाई पर रोक बढ़ा दी गई है। अब पांचवीं तक के स्कूल 2 जून तक बंद रहेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं को लेकर भी टाइमिंग तय की गई है। छठी से आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी सुबह 10.30 बजे कर दी जाएगी। हालांकि, 8वीं से ऊपर की कक्षाओं के लिए किसी तरह का प्रतिबंध फिलहाल नहीं लगाया गया है। पटना के डीएम त्यागराजन एस एम ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भी स्कूल प्रबंधकों को यह आदेश कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। यह आदेश सभी सरकारी, निजी स्कूलों के अलावा...