पटना, अप्रैल 30 -- पटना जिला शिक्षा कार्यालय ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और वातावरण को बेहतर बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गाइडलाइंस में स्कूल लैब के एक्टिव रूप से इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। निर्देशों के तहत अब छात्रों के लिए साप्ताहिक रूप से तीन प्रैक्टिकल क्लास अनिवार्य होंगी। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल लेक्चर देने के बजाय ग्रुप डिस्कशन, विज्ञान प्रदर्शनी और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से विद्यार्थियों में जिज्ञासा पैदा करें। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकालयों को सुदृढ़ किया जाएगा और उनमें समाचार पत्र तथा पत्रिकाएं पढ़ने की आदत विकसित करने हेतु रीडिंग क्लब शुरू किए जाएंगे। इन सुधारों की निगरानी के लिए लैब डायरी का रख-रखाव और नोडल शिक्षकों की नियुक्ति जैसे प्रशासनि...