पटना के शादी समारोह में खूनी खेल, डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों ने युवक को चाकू गोद मार डाला
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 22 -- पटना में एक शादी समारोह में खूनी खेल खेला गया। दरअसल बुद्धा कॉलोनी के दुजरा में मंगलवार की सुबह शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक विकास कुमार (17 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई जबकि उसके भाई नन्हकी कुमार को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया गया। तड़के तीन बजे हुई इस घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चाकू और दो बाइक बरामद की है। दुजरा में ललित महतो के घर पटना सिटी के जमुनापुर से बारात आई थी। देर रात तक डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट होने लगी। सूचना पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। लेकिन, पुलिस के लौटने के बाद दोनों पक्षों फिर भिड़ गए। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.