पटना, जनवरी 24 -- बिहार की राजधानी पटना के सीनियर वकील अंशुल राज हाईकोर्ट के जज बन गए हैं। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। अंशुल पटना के वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा के बेटे हैं। योगेश चंद्र भी हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। अंशुल राज का जज के रूप में शपथ ग्रहण जल्द होने की संभावना है। अंशुल राज पटना में वकालत के क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं। वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार में वकील भी रहे हैं। हाई कोर्ट कॉलेजियम ने सु्प्रीम कोर्ट कॉलेजियम को उनके नाम की अनुशंसा की थी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत के संविधान द्वारा दी गई शक्ति का इस्तेमाल करते हुए, राष्ट्रपत...