धनबाद, नवम्बर 12 -- धनबाद। धनबाद से पटना के बीच गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। छठ महापर्व पर ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, परसाबाद, कोडरमा, पहाड़पुर, गया, जहानाबाद होते हुए यह वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी। धनबाद-पटना अनारक्षित स्पेशल धनबाद से 12 नवंबर की सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10.56 बजे गोमो, सुबह 11.14 बजे पारसनाथ, सुबह 11.37 बजे हजारीबाग रोड और शाम 4.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: छठ पर धनबाद-पटना के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा होते धनबाद से रक्सौल तक खुली स्पेशल ट्रेन, एसी में सीटें खाली यह भी पढ़ें- छठ पर चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज से होकर गुजरेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...