वरीय संवाददाता, अगस्त 20 -- बिहार की राजधानी पटना के कई इलाकों में आज बिजली के लिए हाहाकार की स्थिति रहेगी। दरअसल प्रोजेक्ट कार्य के लिए गुरुवार को 11 केवी के सात फीडर बंद रहेंगे। उसमें लोहियापथ, कोथवां, त्रिभुवन, यूनिवर्सिटी, उत्तरी जयप्रकाश नगर, ईस्ट फीडर और नासरी गंज फीडर शामिल हैं। लोहिया पथ और उत्तरी जयप्रकाश नगर फीडर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े इलाके लोहिया पथ, शर्मा पथ, रूपसपुर भट्टा पर, चमरटोली, महुआ बाग झंडी रोड, उत्तरी जयप्रकाश नगर रोड नंबर एक से चार तक की बिजली इस बीच बंद रहेगी। इधर रेडिएंट और त्रिभुवन फीडर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े इलाके कश्यप ग्रीन सिटी, कोथावां गांव और राजदेव इनक्लेव, त्रिभुवन स्कूल, विजय यादव पथ, यशोदा कॉलोनी, विद्युत नगर की बिजली कटी रहेगी। यूनिवर्सिटी फीडर सुबह 8 ...