पटना, अप्रैल 16 -- पटना क बिहटा में हुई एक इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मामूली विवाद में छात्रा के साथ पढ़ने वाला प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित आथर्व श्रीवास्तव उर्फ राज बक्सर थाना क्षेत्र की वीर कुंवर कॉलोनी चरित्रवन का रहने वाला है। सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रेम प्रसंग के दौरान मामूली विवाद में प्रेमी ने ही गला दबाकर छात्रा की हत्या की थी। छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। उन्होंने बताया कि आरोपित और मृतक छात्रा दोनों एक साथ बिहटा स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे थे। बता दें कि बिहटा के राघोपुर स्थित मौआर कॉलोनी में मंगलवार को इंजी...