पटना, मार्च 12 -- पटना में फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार की शाम पुलिस और हथियार तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सारण निवासी हथियार तस्कर सुंदरम सिंह उर्फ भोला के दाएं पैर में लगी। पुलिस ने जख्मी तस्कर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1200 गोलियां मिली हैं।अपराधी इलाके के बदमाशों को हथियार की सप्लाई करने आए थे। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। तस्करों ने पिस्टल तान दी जिसके बाद पुलिस ने बचाव में गोली चलाई। पुलिस की एक गोली सुंदरम सिंह को लगी है। पुलिस ने सुंदरम सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक कट्टा और 1200 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि सभी तस्कर अंतरजिला गिरोह के हैं। उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है और बरामद हथियार और कारतूसों कहां से लाए गए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.