हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 28 -- बिहार की राजधानी पटना के पास पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप प्रोजेक्ट के जरिए एक नया शहर विकसित किया जा रहा है। इसका आकार मौजूदा पटना से भी डेढ़ गुना ज्यादा होगा। वहीं, पटना नगर निगम क्षेत्र से यह टाउनशिप 3 गुना बड़ी होगी। इसमें 66 लाख लोगों की आबादी रह सकेगी। उनके लिए स्कूल, अस्पताल, स्पोर्ट्स हब, मॉल, कॉम्पलेक्स, पार्क, मल्टी मॉडल हब जैसी सभी तरह की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने पाटलिपुत्र टाउनशिप के प्रारूप प्रकाशन कर दिया है। इस पर लोगों से 30 सितंबर तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। मौजूदा पटना में पटना नगर निगम क्षेत्र, दानापुर नगर परिषद, खगौल नगर परिषद, फुलवारी नगर परिषद और संपतचक नगर परिषद शामिल हैं। इनका कुल क्षेत्रफल लगभग 54 हजार एकड़ है। इसमें पटना नगर निगम का क्षेत्रफल 26902...