पटना, नवम्बर 26 -- पटना के धान उत्पादकों को नेपाल बार्डर खुलने का इंतजार है। पटना जिला में धान कटनी शुरू हो गई है। पैक्सों के माध्यम से धान की खरीदारी शुरू होनी है। इसके लिए किसानों को पैक्सों तक अपने फसल को ले जाना है और बोरा आदि में पैकिंग कराकर धान को बेचना है। किसान बताते हैं कि नेपाल बार्डर खुला रहने पर कारोबारी किसानों के घर से धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर धान की खरीदारी कर लेते है। उन्हें धान खरीद का पैसा भी तत्काल मिल जाता है। मसौढ़ी के धान उत्पादक किसान सुरेश प्रसाद सिंह बताते हैं कि नेपाल धान भेजने वाले कारोबारियों के नहीं आने से उनके पास अपना उत्पादित धान बेचने का एक विकल्प कम हो गया है। पैक्सों में अभी धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। किसान धान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे है। 40 लाख क्विंटल से ज्यादा उत्पादन का अनुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.