पटना, जून 29 -- राजधानी पटना में आगलगी की बड़ी घटना हुई है। पटना सिटी में दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में वनस्पति , रिफाइन के गोदाम में यह भीषण आग लगी। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। गोदाम में आग लगने के बाद आसमान में उठ रहे धुएं के गुब्बार को दूर से ही देखा जा सकता था। आग की लपटें भी उठती नजर आ रही थीं। बताया जा रहाा हैकि फायर ब्रिगेड की दो दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी रहीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। इस अगलगी में किसी के हताहत होने की भी सूचना फिलहाल नहीं है। यह गोदाम डालडा, रिफाइन और सरसों तेल का बताया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गोदाम में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय म...