पटना, मई 12 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में दानापुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं की गला दबाकर हत्या कर दी गई। एक का शव आरा के सिन्हा थाना क्षेत्र में झाड़ी से बरामद कर लिया गया। पहली घटना खरंजा रोड में मनोरंजन सिंह की पत्नी जुली सिंह (30) के साथ हुई है। जुली का शव देर रात को सिन्हा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। मृतक का ससुराल अजीमाबाद के चिलहर में था। जूली का पति दानापुर रेलवे में लोको पायलट बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। दूसरी घटना पाचुचक ताड़ी गोदाम निवासी शिव शंकर सिंह की पत्नी चम्पा देवी के साथ हुई है। 29 साल की चंपा देवी की भी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतक का मायका अकिलपुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव में है। दोनों का विवाह 2016 में हुआ था और दोनों को एक एक बेटी है। घटना के ...