मसौढ़ी, जुलाई 19 -- पटना के एक थाने में जमकर बवाल हुआ है। यहां थाने में घुसकर ना सिर्फ मारपीट की कोशिश की गई बल्कि महिला सिपाहियों से बदसलूकी की भी कोशिश की गई। दरअसल पटना से सटे मसौढ़ी थाना में शुक्रवार की आधी रात वीडियो बनाने से मना करने पर कुछ लोगों ने ड्यूटी में तैनात महिला सिपाहियों पर हमला कर दिया। इस दौरान दांत काटने से दो महिला सिपाही जख्मी हो गई। वहीं, हमलावरों ने बदसलूकी करने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ने और राइफल छीनने की कोशिश भी की। इस मालमे में अब पुलिस ने आरोपित एक महिला और एक युवती सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर पुलिस पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश और सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, शराब पीने में गिरफ्तार दो लोगो को भी जेल भेज दिया गया है। थानेदार विवेक भारती ने बताया कि ...