भागलपुर, जुलाई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता खेल विभाग बिहार सरकार के द्वारा जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर के पद पर तैनात जय नारायण कुमार को जिला खेल पदाधिकारी पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। जय नारायण कुमार अगस्त 2022 से अब तक तैनात थे। पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में उनके नाम खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल संचालन की उपलब्धि जुड़ी। साथ ही भागलपुर के सभी 16 प्रखंड में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत आउटडोर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति, खेलो इंडिया योजना अंतर्गत टीएमबीयू विश्वविद्यालय परिसर में मल्टीपर्पस इनडोर हॉल और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 50 मी. स्विमिंग पूल निर्माण विशेष उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि भागलपुर में खिलाड़ियों और लोगों का जो प्यार मिला है, उसे कभी भूला नहीं जा सकता है।शमीम अंसारी बने भागलपुर डीएसओखेल विभाग...