हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 1 -- देश का पहला इनडोर वनस्पति उद्यान बिहार की राजधानी पटना में बनेगा। जाहिर है यह पटनाा समेत पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। योजनाा के मुताबिक, पटना के जेपी गंगा पथ के बगल में इसका निर्माण होगा। बिहार राज्य पथ विकास निगम ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इस तरह का इंडोर वनस्पति उद्यान सिंगापुर में है, जिसकी तर्ज पर यहां भी निर्माण किया जाएगा। जेपी गंगा पथ के बगल में पांच एकड़ में इस इंडोर वनस्पति उद्यान का निर्माण किया जाएगा। इसका नक्शा और डिजाइन तैयार कर लिया गया है। यह उद्यान चारों ओर तथा ऊपर से पूरी तरह घिरा रहेगा। टेंपर्ड ग्लास अथवा पारदर्शी प्लास्टिक की इसकी छत होती है। इस उद्यान में लोगों के बैठने-टहलने की भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही बड़ी संख्या में यहां पेड़-पौधे...