पटना, फरवरी 25 -- बिहार की राजधानी पटना में स्थित चाणक्य लॉ कॉलेज के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम मयंक राज है। कहा जा रहा है कि मयंक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। कहा जा रहा है कि सुसाइड नोट में किसी लड़की का जिक्र है। मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रह है कि लॉ कॉलेज में मयंक लास्ट ईयर का स्टूडेंट था। पिछले साल जून में मयंक का दाखिला हुआ था। अभी कोई परीक्षा भी नहीं थी जिसकी वजह से उसे स्ट्रेस था। मंयक ने मंगलवार की दोपहर में दोस्तों के साथ बैठकर कॉफ़ी भी पी थी। घटना मंगलवर की ही दोपहर एक बजकर 50 मिनट की है। छात्र का देर रात्रि तक मेदांता में इलाज हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना...