अयोध्या, अप्रैल 30 -- सोहावल, संवाददाता। रौनाही में हाजी जुबेर खान-सुल्तान खान मेमोरियल घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पटना बिहार प्रांत के बिट्टू यादव के घोड़े राजधानी एक्सप्रेस ने प्राप्त कर अयोध्या में अपना दमखम दिखाया और परचम लहराया। इस घोड़े के घुड़सवार विकास यादव को 51 हजार नगद एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि द्वितीय स्थान बेगूसराय के प्रिंस यादव के घोड़े रघुनाथपुर एक्सप्रेस ने हासिल किया। जिसके घुड़सवार राजेश यादव 21 हजार व तृतीय स्थान प्रतापगढ़ के खलील अहमद के घोड़े जुल्फिकार ने प्राप्त किया। जिसके घुड़सवार हबीब को 11 हजार नगद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता सपा नेता हाजी फिरोज खान गब्बर के बड़े भाई हाजी सरफराज खान द्वारा अपने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.