खगडि़या, मार्च 13 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि पटना स्थित गांधी मैदान में आगामी 15 मार्च को होने वाली मैराथन दौड़ में जिले से शारीरिक शिक्षक भी भाग लेंगे। मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए पंजीयन की जा रही है। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने गुरुवार को बताया कि गांधी मैदान में 15 मार्च को मैराथन दौड़ निर्धारित है। जिसमें जिले के मिडिल स्कूल व उच्च माध्यमिक स्कूलों में पदस्थापित शारीरिक शिक्षकों भी शामिल होना है। उन्होंने सभी शारीरिक शिक्षकों को मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...