दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा का रैकेट ब्लूट्रूथ के जरिये पटना के अनिसाबाद से चल रहा था। ब्लूट्रूथ के अलावा वॉकी टॉकी सहित कई इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की गई। कई सेंटर को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा था हालांकि विभिन्न केंद्राधीक्षकों ने पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर गिरोह के मंसूबे पर पानी फेर दिया। बता दें कि जिले के विभिन्न सेंटरों पर दूर-दूर से परीक्षा देने अभ्यर्थी पहुंचे थे। परीक्षा के बाद लौटने के दौरान दरभंगा जंक्शन से रवाना होनेवाली कई ट्रेनों के आरक्षित बोगियों में भी कब्जा जमा लिया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा में 6 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, ब्लूटूथ-वॉकी टॉकी बरामदपरीक्षा का आयोजन वहीं दूसरी ओर परीक्ष...