नई दिल्ली, जुलाई 4 -- वर्ष 2013 में मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियेश कुमार द्वारा स्थापित द पनाश ग्रुप ने उत्कृष्ट आतिथ्य के दम पर पटना, बिहटा, मोहनिया और दिल्ली तक अपनी पहचान बनाई। अब द पनाश कौटिल्य के माध्यम से विश्वस्तरीय लग्जरी सुविधाओं के साथ बिहार की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में नया अध्याय जोड़ने की तैयारी है। "हमारा उद्देश्य केवल होटल बनाना नहीं, बल्कि बिहार की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।" इसी सोच के साथ वर्ष 2013 में युवा उद्यमी प्रियेश कुमार ने पटना में द पनाश की शुरुआत की। यह केवल एक होटल का उद्घाटन नहीं था, बल्कि बिहार की बदलती पहचान, आधुनिक आतिथ्य संस्कृति और विश्वस्तरीय सुविधाओं की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम था। आज द पनाश ग्रुप बिहार और दिल्ली में अपनी कई सफल इकाइयों के साथ हॉस्पिटैलिटी क...