पटना, जून 11 -- पटना की सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा बिहार छोड़कर जाने वाली हैं। उनका आईपीएस कैडर बदल गया है। अब वह एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) कैडर में अपनी सेवाएं देंगी। बताया जा रहा है कि पति के लिए दीक्षा यादव ने अपना आईपीएस कैडर बदला है। उन्होंने खुद ही बिहार से एजीएमयूटी कैडर में शिफ्ट करने के लिए आवेदन दिया था। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उनके अनुरोध पर कैडर बदलने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने गुरुवार को अधिसूचना भी जारी कर दी। दीक्षा यादव 2021 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उनकी शादी द्वारका गढ़ी से हुई है, जो 2022 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से जम्मू के रहने वाले हैं। शादी के बाद अपने पति के करीब रहने के लिए दीक्षा ...