पटना, अक्टूबर 17 -- बिहार की राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BAO) की मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पूरा परिवार सदमे में है। मृतका राजलक्ष्मी पटना सिटी में बीएओ के पद पर तैनात थीं। बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। परिजन का कहना है कि सदमे से संभलने और पूरी जानकारी जुटाने के बाद वह अस्पताल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। यह मामला पटना के शेखपुरा स्थित एक निजी अस्पताल का है। मृतका राजलक्ष्मी के पिता कृष्ण कुमार लाल वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2024 में धूमधाम से हुई थी। बीते सोमवार (12 अक्टूबर) की दोपहर को राजलक्ष्मी ने निजी अस्प...