पटना, फरवरी 12 -- ठोस एवं दीर्घकालिक स्वच्छता सुधार के लिए चनपटिया नगर पंचायत की टीम गुरुवार को पटना नगर निगम मुख्यालय पहुंची। मुख्य पार्षद रजनी देवी के नेतृत्व में टीम ने पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू से शिष्टाचार मुलाकात के बाद पटना की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के तरीकों के बारे में जाना। टीम में चनपटिया के नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी निशा एवं प्रभारी सफाई प्रभारी मनोज कुमार शामिल रहे। पिछले साल आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण के निरंतर विकास के क्रम में प्रारंभ की गई स्वच्छ शहर जोड़ी पहल शुरू की गई थी। इसके तहत पटना नगर निगम और चनपटिया नगर पंचायत के बीच सहयोगात्मक मेंटरशिप के लिए एमओयू हुआ। पटना नगर निगम को चनपटिया नगर पंचायत का मार...