मधुबनी, दिसम्बर 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में रविवार को जेपीएल जिला स्तरीय इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पटना व हाजीपुर के बीच एक दिवसीय महिला क्रिकेट मैच का विशेष आयोजन किया गया। पटना टीम की कप्तान हंसिका ने टॉस जीतकर हाजीपुर के कप्तान दिव्या को पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। हाजीपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 123 रन बनाये। जवाब में पटना की टीम ने 6 विकेट खोकर उन्नीसवें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पटना की कप्तान हंसिका में ऑफ दी मैच रहीं। उन्होंने आरम्भ से अंत तक विकेट पर जमे रहकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 82 रन बनाये। इसके पूर्व सीतामढ़ी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत प्रसाद, जिला पार्षद अंजली कुमारी, श्रीकृष्ण गौशाला सोसाइटी की सचिव कल्पना सिंह, रुपाली सिंह, नप के मुख्य पार्षद ...