मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मिठनपुरा चौक-बेला इमली रोड का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। पथ निर्माण विभाग ने तमाम अड़चनों के बाद इसके लिए फाइनेंशियल बीड जारी कर दिया है। सिंगल बीडर होने की वजह उसे अनुमोदन के लिए पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है। अनुमति मिलने के साथ पटना की निर्माण कंपनी मिठनपुरा चौक-बेला इमली रोड का चौड़ीकरण शुरू कर देगी।इस सड़क के चौड़ीकरण की जुलाई 2025 में स्वीकृति मिली थी। पथ प्रमंडल मुजफ्फरपुर एक के अधीन की सिंगल लेन की यह सड़क दो लेन की बननी है। इसके निर्माण पर करीब 14.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मिठनपुरा चौक-बेला इमली रोड की लंबाई करीब 1.330 किमी है। यह भी पढ़ें- पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क का निर्माण कब शुरू होगा, चार घंटे का सफर दो घंटे में होगा पूरा वर्तमान में यह सड़क बेला औद्योगिक क्ष...