पटना का नाम पाटलिपुत्र किया जाए, राज्यसभा में बोले उपेद्र कुशवाहा- जेपी नड्डा के मन में भी गुदगुदी होती होगी
पटना, अगस्त 13 -- Patna to be renamed Patliputra: बिहार की राजधानी पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र है। शहर के एक इलाके को पाटलिपुत्र कॉलनी के नाम से जाना जाता है। राजधानी को पुराना नाम दिए जाने की मांग उठ रही है। गुरुवार को राज्यभा में सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने यह मांग रखी। अपने वक्तव्य में उन्होंने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी याद किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कभी बिहार का इतिहास ही भारत का इतिहास हुआ करता था। हमारे इतिहास के स्वर्णिम काल में भारत की राजधानी तब बिहार में हुआ करता था और उसका नाम पाटलिपु्त्र था। आज जिसे पटना कहते हैं वहीं से बर्मा से लेकर अफगानिस्तान तक शासन चलाने का काम होता था। हमारा गौरवशाली इतिहास है। आज देश में कई शहरों के नाम बदल रहे हैं। ऐसे में हमारी अपेक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.