पटना, अप्रैल 7 -- डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि पटना और राजगीर में साइबर फॉरेंसिक लैब की स्थापना होगी। इसके लिए नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) से करार किया गया है। साथ ही सात साल से अधिक सजा वाले सभी कांडों में घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। वह मंगलवार को सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय फॉरेंसिक बायोलॉजिकल साइंस सेटेलाइट कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कर रहे थे। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय (डीएफएसएस) के सहयोग से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में राज्य व केंद्रीय सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई एफएसएल विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि अगले दो साल में क्षेत्रीय मुख्यालयों के सभी 09 एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) चालू कर लिए जाएंगे। इनके लिए...