दरभंगा, अप्रैल 11 -- दरभंगा /बेगूसराय। दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के प्रेम ज्वलेर्स व बेगूसराय के तेघड़ा हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में लूटकांड का सरगना संदीप कुमार निकला। नौ अप्रैल को एसटीएफ ने उसे यूपी के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्थे चढ़ा कुख्यात जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र है। संदीप की निशानदेही पर ही एसटीएफ ने कुख्यात के घर में छापेमारी कर दरभंगा से लूटे गये सामानों में से 155.65 ग्राम सोना व 8.5 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किये गये।पटना एसटीएफ द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने संदीप को नोएडा से दबोचा। पूछताछ में संदीप कुमार ने स्वीकार किया कि दरभंगा में ज्वेलरी दुकान व बेगूसराय के तेघड़ा में एक्सिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.