आरा, अगस्त 23 -- -यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी वेटिंग का हवाला, डीआरएम को भेजा गया अनुरोध पत्र आरा, निज प्रतिनिधि। उत्तर और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत करने के लिए पटना-एर्नाकुलम मार्ग की ट्रेन संख्या 22643/22644 और 22669/22670 को साप्ताहिक की बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग उठी है।

यात्रियों की जरूरत इस संबंध में पूर्व मध्य रेल दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय चेयरमैन, नेशनल एक्स सर्विसमेन कोऑर्डिनेशन कमिटी के पेटी ऑफिसर (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पटना, दानापुर, आरा और बक्सर से केरल, तमिलनाडु व कर्नाटक जाने वाले छात्रों, मरीजों, श्रमिकों और पूर्व सैनिकों समेत बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों पर निर्भर हैं। साप्ताहिक परिचालन के कारण यात्रियों को...