हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 25 -- पटना और गया जी से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा जल्द शुरू होगी। पटना से काठमांडू, जबकि गया जी से सिंगापुर, बैंकॉक, कोलंबो, काठमांडू और शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। विमानन कंपनी के चयन के लिए इसी सप्ताह टेंडर जारी होगा। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक विमानन कंपनियां इसमें हिस्सा ले सकेंगी। टेंडर में शामिल कंपनियों का चयन अप्रैल में होगा। इसके बाद गर्मी छुट्टी से पहले अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू हो सकती है। पटना से काठमांडू के लिए 72 सीट वाली छोटे विमान का परिचालन होगा। इसके लिए राज्य सरकार प्रति फेरा 2.5 लाख तक अनुदान देगी। गया जी से पांच देशों के लिए बड़े विमान उड़ान भरेंगे, जिनमें 150 से अधिक यात्री बैठ सकेंगे। इस कारण संबंधित विमानन कंपनियों को प्रति फेरा 10 लाख तक अनुदान मिलेगा। पहले चरण मे...