हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 12 -- पटना एयरपोर्ट पर रविवार को एक महिला यात्री की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। बेगूसराय की रहनेवाली 61 वर्षीय निर्मला देवी स्पाइसजेट की विमान से मुंबई जाने वाली थी। टर्मिनल भवन में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तैनात नहीं थे। तबीयत खराब होने के बाद महिला छटपटाती रही, लेकिन समय पर डॉक्टर की मदद नहीं मिलने के कारण स्थिति नाजुक होती चली गई। कुछ देर बाद एयरपोर्ट पर यात्रा के लिए पहुंचे डॉक्टर मदद के लिए आगे आएं, लेकिन स्थिति को देखते हुए उन्होंने अस्तपाल ले जाने की सलाह दी। महिला को राजाबाजार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के साहेबपुर कमाल निवासी चंद्रशेखर सहनी की पत्नी निर्मला देवी स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 337 से मुंबई जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.