हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 31 -- जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने कमेटी गठित की है। इसमें बिहार से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य वन संरक्षक और पटना के जू डायरेक्टर सदस्य बनाए गए हैं। इसकी पहली बैठक अप्रैल में होगी। पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) की 16 एकड़ जमीन चाहिए। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भारत सरकार के परितोष पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव दिया था। वहीं, जमीन अधिग्रहण से चिड़ियाघर को क्या नुकसान होगा और एयरपोर्ट के रनवे विस्तार से क्या फायदा होगा, इसका अकालन होगा। इसी के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में 20 सदस्यीय कमेटी बनी है। इसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी भी शामिल हैं।दो सदस्यों ...