पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरी, वीडियो दिखा कर बोले तेजस्वी- ये है लूट का सबूत
पटना, अप्रैल 22 -- Patna Airport Tiless Fell: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर लगे टाइल्स के भरभराकर गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट पर टाइल्स गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजद नेता और विधायक तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर कर एनडीए सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को एनडीए सरकार में मची लूट का सबूत बताया है। वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, 'पटना हवाई अड्डे की इमारत का गिरना शुरू।बिहार चुनाव से पहले आनन-फ़ानन में अर्धनिर्मित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना के नए टर्मिनल का उद्घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.