जमुई, अप्रैल 16 -- झाझा। निज संवाददाता यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पटना और आसनसोल के बीच चलने वाली 03202/01 स्पेशल ट्रेन का डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि 03202/03201 पटना-आसनसोल-पटना स्पेशल अब डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से रुकेगी। 03202 स्पेशल डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर सुबह 06.36 बजे पहुंचेगी तथा 06 37 बजे प्रस्थान करेगी। 03201 आसनसोल-पटना स्पेशल डुमरी हॉल्ट स्टेशन पर सायं 6.06 बजे पहुंचेगी तथा 6.07 बजे प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- झाझा के रास्ते चलेगी सहरसा-यशवंतपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- राजस्थान से झारखंड के बीच नई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन; चार राज्यों से गुजरेगी, 23 स्टेशनों पर रुकेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...