प्रधान संवाददाता, फरवरी 10 -- पटना में नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की मौत के मामले में 10 और लोगों का डीएनए टेस्ट होगा। अब तक 22 लोगों के डीएनए टेस्ट के लिए खून के नमूने लिए जा चुके हैं। लेकिन इसमें से किसी का मिलान नहीं हुआ है। एसआईटी ने अब 10 और लोगों का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। एसआईटी अभी भी जांच कर रही है। राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा केंद्र को भेज दी है। इस बीच मामले में जहानाबाद और पटना से चार और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। घटना की जांच कर रहे एसआईटी अधिकारियों का कहना है कि अब तक जिन लोगों का डीएनए जांच के लिए रक्त का नमूना लिया गया है, उनमें से किसी का मृतका के कपड़े से मिला स्पर्म से मिलान नहीं हो पाया है। इसीलिए जांच कार्य को आगे बढ़ाते हुए कुछ और लोगों का खून का नमूना लेने का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.