नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- बिहार में सर्दी का सितम जारी है। इससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भीषण ठंड को देखते हुए पटना और लखीसराय में आठवीं क्लास तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। नौवीं क्लास से आगे की पढ़ाई के लिए समय में बदलाव किया गया है। किसी भी छात्र या छात्रा को 10 बजे से पहले स्कूल या कोचिंग में नहीं बुलाया जा सकता। पटना डीएम त्यागराजन ने निर्देश दिया है कि 26 दिसम्बर तक आठवीं तक के बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों, कोचिंग क्लासेज को भी स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। क्लास 9 से ऊपर के स्कूल, कॉलेज या कोचिंग में 10 बजे के बाद पढ़ाई शुरू होगी। फिलहाल यह रुटीन 26 दिसम्बर तक लागू रहेगा। मौसम को देखते हुए इसे एक्सटेंड भी किया जा सकता...