पटना, जमुई में भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर EOU की रेड, 40 लाख से अधिक मिले; 2 करोड़ की काली कमाई
नई दिल्ली, मई 16 -- EOU Action on Engineer Gopal Kumar: बिहार के एक भ्रष्ट अधिकारी इंजीनियर गोपाल कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) ने शिकंजा कस दिया है। झाझा में ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार पर दो करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है। पटना और जमुई में उनके चार ठिकानों पर ईओयू की कार्रवाई की जा रही है जहां से चालीस लाख नगद, ज्वेलरी और प्रॉपर्टी के कागाजात बरामद किए गए हैं। गोपाल कुमार जमुई में अपने आवास पर हैं जहां छापेमारी टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जब ईओयू की रेड टीम पहुंची तो गोपाल कुमार ने घर में घुसने से मना कर दिया। वारंट दिखाने के बाद वे नरम पड़े। बताया जा रहा है कि जमुई से लेकर पटना और अन्य जिलों में उनकी कई संपत्तियां हैं। उनके खिलाफ आय से 81 प्रतिशत अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.