औरंगाबाद, जनवरी 5 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सौजन्य से सदर प्रखंड की पड़रावां पंचायत अंतर्गत पटनवां गांव में एकदिवसीय बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर और पंचायत के सरपंच छठु नारायण मेहता ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए पशुपालकों ने समय पर गर्भाधान नहीं कर पा रही पशुओं की समस्याओं को लेकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। विशेषज्ञों ने समस्याओं का समाधान किया और पशुपालकों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे शिविरों से पशुपालकों को सीधा लाभ मिल रहा है। जानकारी के अभाव में कई बार अच्छे नस्ल के पशुओं को कम कीमत पर बेच दिया जाता है। शिविर में पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर पशु चिकित्सा पदाधि...