बगहा, मार्च 26 -- बैरिया, एक संवाददाता। उत्तरी पटजिरवा पंचायत स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ पटजिरवा देवी स्थान पर सप्तमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ नेपाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।मंदिर के पुजारी लालबाबू मिश्रा ने बताया कि यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र है । जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचकर फल, फूल, मिठाई और चुनरी अर्पित कर मनोकामना मांगते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम और माता जानकी विवाह के बाद अयोध्या लौटते समय इसी स्थान पर माता की डोली का पट खुला था। जिससे इसका नाम पटजिरवा पड़ा। माता सीता ने यहां माता सती की पूजा की थी।वहीं शिव पुराण के अनुसार माता सती के अंग-विभाजन के दौरान यहां उनका ...