लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा कालीघाट पटचित्र पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का संचालन पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ लोकचित्रकार मनोरंजन चित्रकार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।कार्यशाला में लखनऊ, अयोध्या से लगभग 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को कालीघाट पटचित्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसकी विशिष्ट शैली, रेखांकन, प्राकृतिक रंग, संयोजन तथा विषय-वस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कलाकार मनोरंजन चित्रकार ने प्रतिभागियों को इस पारंपरिक लोककला की बारीकियों से परिचित कराते हुए चित्र निर्माण की व्यावहारिक प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया। कार्यशाला में पहले दिन सभी प्रतिभागियों ने रेखांकन किया और रंग का प्रयोग करना सीखा। यह भी ...