गढ़वा, फरवरी 13 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मोरबे स्थित गुलाब गार्डेन मैदान में चल रहे स्वर्गीय मुन्नर सिंह व स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला पीपरखांड़ और पटखौलिया टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर पटखौलिया की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करते हुए पिपरखांड़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 152 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी पटखौलिया की टीम ने 5 पांच विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर कर चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह मौजूद थे। उनके अलावा मोरबे पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, राणाडीह पंचायत के मुखिया ललित बैठा, कांडी प्रखंड के जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, करमडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब ...